फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री के लिए लगेगा मेला: सत्ती

विज्ञापन
जिला परिषद भवन ऊना में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बैठक की अध्यक्षता करते हु? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए मंच दिया जाएगा। इसके लिए ऊना में नवंबर-दिसंबर में बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा। यह बात जिला परिषद हाल ऊना में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ एक बैठक में कही।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि मेले से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं अपना सामान बेचने के लिए उचित मंच मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों बनाए जाते हैं, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। इन स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए सरकार आर्थिक सहायता भी देती है।
हाल ही में जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड के नाम से बेचने का प्रयास शुरू किया है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें