फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ऊना शहर में बढ़ने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
ऊना में लाल बती चौंक के समीप नो पार्किंग में फल विक्रेताओं ने किया कब्जा - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहर में त्योहारी सीजन के शुरू होते ही अतिक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण का जंजाल बढ़ता जा रहा है। उपायुक्त की तरफ से कुछ माह पूर्व गठित कमेटी ने इस मामले को लेकर शहर में कई बार कार्रवाई की चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकारी दोबारा मौके पर डट रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से अतिक्रमण के जंजाल को खत्म करने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि शहर में कई स्थानों पर पैदल चलने के लिए बनाए गए रास्ते पर रेहड़ियां लगी रहती हैं, जिससे मजबूरन लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व विशेष जांच कमेटी का गठन किया है।
कमेटी ने शहर में कई जगह दौरा कर कई रेहडिय़ों को जब्त भी किया है। इस कार्रवाई के बाद एक दो दिन तो राहत दिखी, लेकिन अब दोबारा पहले जैसे ही हालात नजर आ रहे हैं। उधर, एडीसी ऊना अमित शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर नगर परिषद और एनएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर भी अतिक्रमण
त्योहारी सीजन के शुरू होते ही शहर में दुकानों के बाहर भी अतिक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। दुकानों के बाहर पैदल चलने वाले रास्ते पर सामान को सजा दिया जा रहा है। इस मामले पर कई बार नगर परिषद की तरफ से दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई असर होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें