फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: कुरियाला में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, लावारिस पशु को बचाते समय हुआ हादसा

Mon, 13 Feb 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कुरियाला में रेत से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया। लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय अतुल शर्मा सोमवार सुबह कुरियाला में ही रेत से भरे ट्रैक्टर को तीखी चढ़ाई पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान सामने से लावारिस पशु आया तो बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्भाग्यवश ट्रैक्टर की चपेट में चालक अतुल शर्मा आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत करके उन्हें निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन ट्रैक्टर की चपेट में आई थी और इसी वजह से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शोकग्रस्त अश्वनी, अनुपम, विनोद कुमार सन्नी, राकेश राणा, विकास, आशुतोष, सुरेश, सोहन लाल ने बताया कि अतुल शर्मा मिलनसार व्यक्ति थे। उनका इस तरह दुनिया छोड़कर जाना दुखदायी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा खड़े रहते थे। सोमवार को ही कुरियाला मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें