ऊना। जिला मुख्यालय के बीआरसी भवन में सोमवार को जिला स्तरीय तीन दिवसीय ऑनलाइन विज्ञान मेला शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि जिला शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर विशेष रूप से उनके साथ जिला उपनिदेशक निरीक्षण विंग विनोद वर्धन, निरीक्षण विंग प्रिंसिपल राजिंदर कौशल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि ने नन्हें वैज्ञानिकों से सीधा संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया। विज्ञान मेले में 197 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा लेकर अपना ज्ञान परखेंगे। विज्ञान मेले में विजेता रहे विद्यार्थी राज्य स्तर पर हिस्सा लेंगे। विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव लट्ठ ने बताया कि इस जिला स्तरीय विज्ञान मेले के दौरान विभिन्न विज्ञान गतिविधियों में सर्वे रिपोर्ट, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिक क्रियाकलाप व विज्ञान मॉडल करवाए जाएंगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरिंद्र रायजादा, प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य बरजिंद्र सिंह, मुख्याध्यापक नरेश शर्मा, मुख्याध्यापक अशोक कुमार, एचपीएसएलए के जिला महासचिव शशि सैनी, जिला विज्ञान संघ के अध्यक्ष चंद्रकेश धीमान, प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला विज्ञान अध्यापक संघ के महासचिव विपिन सोहल, प्रवक्ता नीरज सौंध, विक्रम सैनी, अजय इंद्र, अशोक हांडा, संजीव भारद्वाज, डॉक्टर राममूर्ति शर्मा, संदीप सैनी, विक्रम, रीटा शर्मा, वासुदेव ठाकुर, हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ के राज्य प्रेस सचिव रमेश कुमार, बलवीर मनकोटिया, सतीश कुमार, पूर्ण कंग, रजनीश धीमान, सतिंद्र कौशल, अजय कंवर, राजन शर्मा, नीलू त्रेहन, नीरू वर्मा, कंप्यूटर विशेषज्ञ नरेश कुमार और अश्वनी सैनी उपस्थित रहे।