फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोकने का विरोध

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में दोपहिया वाहनों का रास्ता बंद करने को लेकर थाना प्रभारी से बातचीत करते हुए स्थानी? - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बाजार की मुख्य सड़क के बीचोंबीच चल रहे सीवरेज कार्य के चलते सोमवार को दोपहिया वाहनों की आवाजाही पुलिस ने बंद करवा दी। इस वजह से लोगों को अपनी दुकानों और घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। हालांकि लोगों के विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ समय बाद सड़क को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग पर सीवरेज कार्य के चलते जगह-जगह चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं। इस वजह से चौपहिया वाहनों के लिए सड़क पहले ही बंद थी। सोमवार को मंदिर लिफ्ट के पास भी चैंबर बनाने के लिए गहरा गड्ढा कर दिया गया। इस वजह से पुलिस ने बैरिकेड लगाकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। इससे स्थानीय लोगों में रोष उत्पन्न हो गया।
लोगों राजीव शर्मा, महावीर, अभिषेक, अजय कुमार, संदीप कालिया का कहना है कि दोपहिया वाहनों को रोके जाने से उन्हें तलवाड़ा बाइपास से लंबा चक्कर लगाकर अपने घरों व दुकानों को जाना पड़ेगा। जबकि रविवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ के बावजूद दोपहिया वाहनों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार ने सीवरेज का काम लिया हुआ है, वह धीमी गति से कार्य कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि कोई दुर्घटना न घटे या श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए दोपहिया वाहनों को रोका गया। बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर रास्ते को खोलकर दोपहिया वाहनों को जाने दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीवरेज को लेकर चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सड़क की काफी गहरी खुदाई की गई है। खुदाई करने वाली जगह तंग होने के दोपहिया वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया। बाद में उक्त जगह पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षित तरीके से बाइक सवारों को जाने के लिए रास्ता बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें