फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी मेले को लेकर पंजाब के संपर्क में जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैड़ी में होने वाले प्रसिद्ध होली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पंजाब का भी सहयोग लेगा। इस दिशा में प्रशासन पंजाब सरकार के संपर्क में है।
विज्ञापन

जल्द ही पंजाब के मुख्य सचिव के साथ बैठक आयोजित कर सीमा पर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संयुक्त कार्ययोजना का फोकस पंजाब से मालवाहक वाहनों में भरकर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगाने पर रहेगा। इसे लेकर पंजाब राज्य के ऊना जिला के साथ लगते जिला प्रशासन व पुलिस के साथ बैठकें का दौर फिलहाल जारी है।
ऊना जिला प्रशासन पंजाब के सहयोग से यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि पड़ोसी राज्य से ट्रैक्टर, टैंपो और ट्रकों में भरकर मैड़ी आने वाले यात्रियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब रोडवेज (पीआरटीसी) से भी मैड़ी के लिए सीधी बसें चलाने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि यात्री ट्रैक्टर, टैंपो में सफर करने के बजाए बस के जरिये मैड़ी तक पहुंचे और यहां से आसानी से वापसी भी हो सके। यदि ट्रैक्टर में सवार होकर यात्री हिमाचल सीमा पर पहुंचते हैं तो उन्हें रोकने के लिए बॉर्डर में नाकाबंदी की जाएगी। वहीं, रास्ते में भी नाकाबंदी कर चोरी छिपे आने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 10 से 21 मार्च तक होली मेला होगा। मेले के दौरान झंडे की रस्म 18 मार्च को होगी तथा प्रसाद 20 मार्च की मध्यरात्रि 2 बजे वितरित किया जाएगा। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा है। उधर, एडीसी डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव के अलावा ऊना जिला के सीमांत जिलों के प्रशासन के साथ संपर्क साधा जा रहा है। इस बार ट्रैक्टर, टैंपों में आने वाले यात्रियों को रोकने की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें