फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में लिफ्ट के पास श्रद्धालुओं का लगा जमघट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ थी। इस भीड़ के चलते दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जहां मंदिर प्रशासन एक तरफ कहता है कि लिफ्ट की सुविधा दिव्यांग, बुजुर्ग और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहले है। वहीं रविवार को इन श्रद्धालुओं को लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल सकी। लिफ्ट के पास पहले से ही कई श्रद्धालुओं का जमघट लगा था। इस कारण जरूरतमंदों को बेहद ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। दिव्यांग श्रद्धालुओं ने कहा कि जब वे लिफ्ट के पास जा रहे थे, तो लिफ्ट में जाने से मना किया जा रहा था।
हैरानी वाली बात ये है कि दिव्यांग श्रद्धालुओं चार से पांच घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को ये लोग कोसते नजर आए। यही नहीं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास द्वारा चलाई एंबुलेंस भी बंद थी। एक तरफ मंदिर प्रशासन भक्तों के लिए बेहतरीन सुविधाओं के दावे करता है दूसरी ओर मां के भक्तों को दी जानी वाली सुविधाएं उन्हें मिल ही नहीं पाती हैं।
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा का कहना है कि मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रविवार को भीड़ के चलते चिंतपूर्णी में जो कमियां थी वो उनके ध्यान में आई हैं। कमियों को दूर करने को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें