फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊना में चांद ठाकुर के स्वागत के दौरान बाईक रैली निकालते युवा - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर की नियुक्ति के बाद वीरवार को बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस शक्ति प्रदर्शन में यातायात नियमों की खूब धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन

बाइक सवार ने कोई हेल्मेट नहीं पहने थे। जबकि कार के बोनट पर बैठकर युवा शहर में घूमते रहे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चांद ठाकुर का वीरवार को मुख्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चांद ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनने पर रक्कड़ कॉलोनी से एमसी पार्क तक बाइक रैली निकाली।
चांद ठाकुर ने नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छत्र सिंह, जिला कांग्रेस के महासचिव अभिवन कुमार और संजीव सैणी का आभार जताया है। इस अवसर जिला कांग्रेस महासचिव वरुण पुरी, अभिनव कुमार, अभय रायजादा, एनएसयूआई संजीव सैनी, गोल्डी कपिला और बीडीसी सदस्य विक्की सैणी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर पहले बवाल हो चुका है। पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थक इस नियुक्ति को गलत ठहरा रहे हैं। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने अंब में प्रदेश एनएसयूआई प्रभारी का पुतला भी फूंका था। यह होने के बाद वीरवार को जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें