फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की आमदनी के बावजूद तलवाड़ा बाईपास पर नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। करोड़ों की आमदनी वाले प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के आसपास जरूरी सुविधाओं का अभाव है। चिंतपूर्णी में बाबा श्री माईदास सदन के सामने तलवाड़ा बाईपास से शंभू बैरियर तक आठ किलोमीटर सड़क पर अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। इस सड़क से श्रद्धालुओं के अलावा 20 पंचायतों की आबादी आवाजाही करती है।
विज्ञापन

रात को इस सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। डूहल भटवालां पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने सोलर लाइटें लगवाने की डीसी ऊना से मांग भी की थी। इस सड़क पर 150 स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर प्रस्ताव मंदिर प्रशासन को कई बार सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। मात्र आश्वासन ही मिले हैं।
प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि तलवाड़ा बाईपास पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। यहां शंभू बैरियर तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। कहा कि एक दर्जन पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं प्रदीप, राजवीर, संदीप, सुनील, विक्की का कहना है कि तलवाड़ा बाईपास पर शंभू बैरियर तक स्ट्रीट लाइटें लगनी चाहिए। उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर मंदिर न्यास की बैठक में प्रस्ताव डालने के लिए डीसी ऊना ने कहा था। अभी तक इस मांग पर निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें