फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेखुबेला में 33 केवी सब स्टेशन के लिए 6.02 करोड़ स्वीकृत: सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पेखूबेला क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। सरकार ने पेखूबेला में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मंजूरी दे दी है। बस स्टेशन के निर्माण पर 6.02 करोड़ की लागत आएगी। सत्ती
वीरवार को ऊना विस क्षेत्र के तहत रक्कड़ में विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर रहे थे।
इस मौके पर सत्ती ने कहा कि विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का निर्माण 72.19 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें चार सेट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों को डबल लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य आगामी एक या दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि 70 साल में ऊना विस क्षेत्र में मात्र सात पुल बने, वहीं भाजपा सरकारों के 15 साल के कार्यकाल में 16 पुल बनकर तैयार किए गए हैं। आने वाले दिनों में ऊना को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, जिप सदस्य अशोक धीमान, रमेश भड़ोलियां, अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल, अधिशाषी अभियंता खुशविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें