फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को डीसी राघव शर्मा ने जांचे अंतरराज्यीय बैरियर

विज्ञापन
नवरात्र मेलों की शुरूआत से पूर्व आधी रात को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा गगरेट बैरियर पर व्यवस्थाओं क? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। नवरात्र मेले की शुरूआत से पहले आधी रात को उपायुक्त राघव शर्मा अंतरराज्यीय बैरियर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ने सबसे पहले मैहतपुर में एसडीएम डॉ. निधि पटेल के साथ दस्तावेजों की जांच का प्रबंध देखा। इसके बाद उपायुक्त रात करीब 12 बजे गगरेट में आशापुरी बैरियर पर व्यवस्थाएं देखने पहुंच गए। इस दौरान एसएचओ गगरेट दर्शन सिंह उनके साथ रहे। उन्हें बैरियर पर किए इंतजाम के बारे में बताया। उपायुक्त ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दौरान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को जिले की सीमा में प्रवेश करने की सशर्त अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु के पास या तो कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र होना चाहिए या अधिकतम 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। इस पर ही हिमाचल प्रदेश में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। जिलाधीश ने अंतरराज्यीय बैरियर पर दस्तावेजों की कड़ाई के साथ जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनकी अनुपालना पुलिस विभाग सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें