फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो और बाइक में टक्कर, दो घायल

Wed, 10 Aug 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला थानाकलां (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के तहत खुरवाईं में टैंपो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हुए हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लुधियाना से श्रद्धालुओं को लेकर शाहतलाई जा रहे टैंपो की खुरवाईं चौक पर बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक धर्मवीर और संजू निवासी मानसा पंजाब घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बंगाणा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक पर सवार दोनों युवक पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद मानसा जा रहे थे। वे रास्ता भटकने पर जोल पहुंच गए। जोल से वापस आते समय खुरवाईं चौक पर बाइक की टैंपो से टक्कर हो गई। एसपी, अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें