फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक बना हैवान, 7वीं के छात्र से की दरिंदगी, वजह चौंका देगी

Wed, 10 Aug 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
School Boy - फोटो : demo
विज्ञापन
7वीं के छात्र से 28 साल के युवक ने इतनी दरिंदगी की कि वह स्कूल में बेहोश होकर गिर पड़ा। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला फतेहगढ़ साहिब का है। सिलसिला पिछले एक हफ्ते से चल रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चा जब स्कूल में बेहोश होकर गिरा तो उसे सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल में भर्ती बच्चे ने बताया कि एक हफ्ते पहले वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रहा था।

स्कूल के साथ दुकान करते शैंटी ने पहले उसे बैट बॉल खेलने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो शैंटी ने उसे डरा धमकाकर मारपीट की और स्कूल की दीवार में लांघकर उससे जबरन दरिंदगी की।
विज्ञापन


दो अगस्त को वह स्कूल में बेहोश होकर गिर पड़ा। अध्यापकों ने उसके माता-पिता को बुलाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। बच्चे की माता ने बताया कि आरोपी शैंटी ने उनके बच्चे को डराकर रखा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

सरहिंद चौकी इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार बाद दोपहर संदीप कुमार उर्फ शैंटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि एसएमओ के आदेश पर बच्चे की जांच की गई है। बच्चे की हालत के बारे में परिवार ने नहीं बताया था, क्योंकि बच्चा डरा हुआ था। अब एमएलआर काट कर पुलिस को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें