रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
दौलतपुर पुलिस ने घर से भागे एक नाबालिग जोड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों को पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों दौलतपुर पुलिस चौकी में नाबालिग युवती के परिवार ने पुलिस में एक युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन करवाई करते हुए जिला के सभी नाकों पर नाकाबंदी कर दी थी। लेकिन, यह प्रेमी जोड़ा नाकों पर भी चकमा देकर भाग निकला।
पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए मोबाइल लोकेशन एवं नाकों के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस नाबालिग जोड़े को फगवाड़ा में धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दौलतपुर पुलिस ने क्षेत्र से भागे नाबालिग युवक-युवती को एएसआई राजेंद्र पठानिया की मुस्तैदी से बैरियर नाकों एवं मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर दोनों को फगवाड़ा से गिरफ्त में ले लिया है। उनका मेडिकल करवाने के बाद शुक्रवार को जुविनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।