फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने लाठियों से लहूलुहान किए भाई-बहन

Sun, 22 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बसदेहड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


वारदात में युवकों ने भाई-बहन पर खूब लाठियां बरसाई। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट में घायल हुए युवक व युवती के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घायल पंकज व उसकी बहन नेहा निवासी रायपुर बसदेहड़ा पर रविवार दोपहर के समय दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में आरोपी युवकों ने पंकज व नेहा पर लाठियों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मारपीट में घायल हुए दोनों भाई-बहन को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बसदेहड़ा क्षेत्र में शनिवार रात को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में दो गुटों में आपसी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों केहस्तक्षेप के चलते मामले को शांत करवा लिया गया, लेकिन रविवार को दोपहर के समय पुन: बसदेहड़ा में फिर से दोनों में गुटों में मारपीट हुई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें