फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की हत्या की नहीं हुई पुष्टि

Sun, 22 Jan 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र के गांव रबारेमऊ में शुक्रवार रात को वृद्ध की पीटकर हत्या की कहानी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने झुठला दिया है। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण अस्पष्ट है, वहीं बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि थाना गांव रेबारेमऊ निवासी रनवीर सिंह (60) पत्नी उर्मिला देवी (55) के साथ शुक्रवार रात को घर बाहर घेर में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की थी। वहीं रनवीर को कोठरी में ले जाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। परिवारीजनों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में घटना का जिक्र किया गया था। पत्नी ने खुद को नशीला इंजेक्शन देने और पति के हाथ पैर बंधे होने, मुंह पर टेप लगा होने की बात भी कही थी। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट निकला। शरीर में जहर होने की संभावना के चलते चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। वहीं मारपीट की झूठी कहानी बताना, महिला द्वारा खुद को इंजेक्शन लगाने की बात कहना मगर बेहोश न होना, पति के बाहर जाते ही तुरंत बंधनमुक्त होकर शोर मचाना, शोर सुनकर सिर्फ दोनों पुत्रों का ही मौके पर आना पुलिस के लिए जांच में बेहद अहम सवाल हैं। थानाध्यक्ष का कहना है मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें