इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक बच्ची को खोजने के बाद जब उसका कोई सुराग न लगा तो उन्होंने कमरे में बच्ची को खोजने के लिए खोला। यहां बच्ची कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में एक कपड़ा भी बंधा था।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा, एसएचओ सुभाष चंद और टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। इसके चलते पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया गया है। वहीं कमरे में रह रहा बिहारी युवक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।
उधर, पुलिस थाना हरोली के तहत ललड़ी में एक पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। बच्ची की मौत के कारणों के बारे में हालांकि स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ललड़ी गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे कि इसी दौरान एक बच्ची की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे हरोली अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चे मूंगफली खा रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बीच मूंगफली का छिलका या दाना बच्ची के गले में अटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।