शादी के चार माह बाद ही सुसाइड करने वाली एक महिला कांस्टेबल का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कांस्टेबल ने सुसाइड से पहले बनाया था। जिसमें कांस्टेबल ने एक युवक से अपने लव अफेयर और परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र करते हुए कई अहम खुलासे किए।
यह मामला है राजस्थान के जोधपुर जिले का। खुदकुशी करने वाली मृतका कांस्टेबल सरोज मेघवाल जोधपुर के महिला थाने में तैनात थी। वह सिरमंड़ी गांव की रहने वाली थी। बीती देर शाम को कांस्टेबल सरोज ने ओसियां स्थित अपने मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलने पर औसियां पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में पहुंचाया। आज शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने सरोज के भाई राजेंद्र की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एसडीएम को सौंपी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि करीब चार माह पहले ही सरोज की शादी हुई थी।