फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में तीन घरों में चोरी

Mon, 08 Feb 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव रामपुर में चोर तीन घरों से सोने-चांदी के आभूषणों सहित हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


देर रात हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इतना ही नहीं, चोर एक घर के बाहर से वार्ड पंच की जैकेट भी लेकर रफूचक्कर हो गए।
चोरी की घटना का उस समय पता लगा, जब एक घर के सदस्य उठने के लिए दरवाजा खोलने लगे, तो देखा बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चोरों ने सबसे पहले रामपुर के राजपूतां मोहल्ला स्थित तिलकराज के घर हो निशाना बनाया, जहां चोरों ने घर में घुसकर एक कमरे में सो रहे परिवार को कमरे में बंद कर बाहर से कपड़ा बांधकर कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके बाद दूसरे कमरे में रखी दो तोला सोने की चेन, बालियां एवं पायलों सहित हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। वहीं उसके बाद वार्ड दो में चोरों ने मदन लाल के घर में घुसकर सामान इधर-उधर बिखेर दिया। तीसरी चोरी की घटना वार्ड पंच परमजीत के घर में हुई। जहां चोर एक जैकेट चोरी कर रफूचक्कर हो गए। देर रात हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। शातिरों की धरपकड़ को जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें