बंगाणा थाना के तहत गांव अंबेहड़ा में स्कूटर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को 108 रोगी वाहन बंगाणा कर्मियों ईएमटी मनीष और पायलट राकेश की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अवतार सिंह (33) निवासी अंबेहड़ा अपनी बाइक पर जा रहा था कि अचानक स्कूटर से टक्कर हो गई। हादसे में अवतार को चोटें पहुंची हैं। पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।