फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में पांच दिनों में कटी तीन श्रद्धालुओं की जेबें

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं(ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में जेबकतरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। जेबकतरे मंदिर परिसर में आए रोज श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर रहे है। इन जेबकतरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। मंदिर परिसर के अंदर ही जेबकतरों ने पिछले पांच दिनों में चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें राजस्थान के श्रद्धालु का सोने का कड़ा, गगरेट के श्रद्धालु के पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड और फगवाड़ा के एक श्रद्धालु के नौ हजार पर हाथ साफ करने के मामले सामने आए हैं। तीनों ही घटनाओं को जेबकतरों ने बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया है।

मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए शातिर गिरोह के सदस्य लाइनों में लगे श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर देते हैं। हालांकि सीसीटीवी कैमरों में इन जेबकतरों की संदिग्ध गतिविधियां कैद भी हुई हैं। लेकिन पुलिस जेबकतरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही है। मंदिर प्रशासन की मानें तो मंदिर की सुरक्षा के अलावा मंदिर परिसर में सिविल ड्रेस में पुलिस के जवानों की भी तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जेबकतरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाता है, उन्हें पुलिस कुछ घंटे थाने में बैठाकर बिना कार्रवाई के छोड़ देती है। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि जेबकतरों में मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी नजर रखे हैं। पुलिस को भी चाहिए कि वे सिविल ड्रेस में जेबकतरों को पकड़ने के लिए मंदिर में एक दो जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि जेबकतरों को पकड़ने को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें