जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने उर्गम घाटी के सलना गांव में गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि सलना गांव में एक व्यक्ति के पास गुलदार की खाल है और वह उसे बेचने की फिराक में है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देवेंद्र लाल ग्राम गणाई को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर देवेंद्र लाल को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।