फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल।
नंगल-आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बीते देर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कशमीर कुमार पुत्र सिद्वपाथ निवासी लोयर दड़ोली रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कश्मीर कुमार अपने किसी काम से बाइक पर सवार हो कर भनुपली से दड़ोली की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे कश्मीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण कुछ अन्य वाहन भी शव के ऊपर से गुजरते रहे। घटना की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलराम कुमार ने की है। एएसआई बलराम कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें