फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने तोड़ी शराब की बोतलें, ठेके पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 4 में शराब ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह महिलाओं ने ठेके पर धावा बोल दिया और शराब की बोतलों को तोड़ दिया। इसके बाद महिलाओं ने ठेके के शटर पर ताला जड़ दिया।
स्थानीय लोगों और महिलाओं का आरोप है शराब का ठेका आबादी के बीच में है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शराब ठेका खोले जाने की शिकायत नगर पंचायत गगरेट से लिखित रूप में की थी। ठेकेदार ने ठेका खोलने की इजाजत नगर पंचायत से भी नहीं ली है। स्थानीय लोगों ने ठेके के विरोध में लामबंद होकर शराब की बोतलें तोड़ डाली और दुकान का शटर गिराकर उस पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रिहायशी जगह पर शराब ठेका खुलने से महिलाओं एवं बच्चों का गुजरना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद नरेंद्र राणा, डिंपी रानी, संजय कुमार जनक राज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
नपं से नहीं ली गई ठेका खोलने की अनुमति : किरण वर्मा
नगर पंचायत गगरेट की अध्यक्ष किरण वर्मा का कहना है कि गगरेट नगर पंचायत में किसी भी वार्ड में शराब का ठेका न खोले जाने का प्रस्ताव सभी की सहमति से पहले ही डाला जा चुका है। ठेके को खोलने की अनुमति भी नगर पंचायत से नहीं ली गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सदस्यों के साथ मौके पर गई थी। वहां एकत्रित लोगों ने ठेके का विरोध जताकर इसे बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें