फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.46 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
heroin
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस के एसआईयू विंग की टीम ने हरोली उपमंडल के तहत भडियारां गांव में युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भडियारां के वार्ड एक निवासी संजीव के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को एसआईयू की टीम प्रभारी विकास दीप की अगुवाई में इलाके की गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान भडियारां में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। उसने मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की टीम ने उसे फौरन दबोच लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 5.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने फौरन आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर किया। पिछले कुछ दिनों से पुलिस नशे को लेकर सतर्क है। बीते रोज ही ऊना पुलिस की सूचना पर आनंदपुर साहिब में भी ऊना के चार युवकों को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब पुलिस की हिरासत में चल रहे हैं। उक्त युवक पहले भी ऊना में नशे की खेप के साथ पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें