फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से 72 बोतलें अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
जिला पुलिस का शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस थाना हरोली के तहत सलोह के जंगल में छुपाकर रखीं शराब की 72 बोतलें पुलिस ने पकड़ी हैं। जंगल में शराब किसने रखी और किसकी थी, इसका सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने जंगल में पकड़ी शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हरोली पुलिस को सूचना मिली कि सलोह में ट्यूवबेल नंबर 36 के साथ लगते जंगल में शराब छुपा कर रखी गई है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जंगल चेक करने पर छुपा कर रखी 72 बोतल शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें