फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी पर एएसआई सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पोस्टमार्टम में देरी करने पर जिला के एक एएसआई पर निलंबन की गाज गिरी है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने अंब उपमंडल के तहत एक शव के पोस्टमार्टम मामले में कोताही बरतने और उसकी प्रक्रिया को देरी से पूरा करने पर थाना अंब के एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों को कथित रूप से तंग करने के आरोप में की गई है। आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के अलावा उसे पुलिस लाइन झलेड़ा में तलब किया गया है।

जानकारी के मुताबिक अंब उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा निवासी कर्मचंद की रविवार देर रात जहर निगलने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने देर रात की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना स्थित शवगृह भेज दिया। सोमवार सुबह मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई में सहयोग के लिए ऊना स्थित रीजनल अस्पताल पहुंच गए। लेकिन कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मचारियों ने साढ़े दस बजे तक भी पोस्टमार्टम के लिए जरूरी कागजात ऊना नहीं पहुंचाए। इससे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के देरी से प्रक्रिया करने के कारण ऊना में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने फौरन एएसआई के निलंबन आदेश जारी कर उन्हें झलेड़ा पुलिस लाइन में तलब कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें