फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्किड होने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली(ऊना)। उपमंडल हरोली के भदसाली में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी लोअर पंजावर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोअर पंजावर निवासी राकेश कुमार शनिवार रात को ऊना से अपने घर की ओर लौट रहा था। देर रात भदसाली-पंजावर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर स्किड होकर खेतों में जा गिरी और राकेश बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। राकेश रात भर खेतों में भी पड़ा रहा। रविवार सुबह ग्रामीणों खेतों में लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि राकेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। उधर डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें