फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते तोड़ा कार का शीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस ऊना ऊना के तहत मलाहत में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। इस वारदात में एक व्यक्ति ने कुछ स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया जबकि उसके घर की खिड़कियों में लगे कांच को भी नुकसान पहुंचाया है।

पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को भी बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मलाहत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके घर में लगे खिड़कियों के कांच को भी क्षतिग्रस्त किया है। इससे उसका हजारों का नुकसान हुआ है। जब तक व्यक्ति घर से बाहर पहुंचा तब तक आरोपी भागने में सफल रहे। पीड़ित ने मामले को लेकर कुछ लोगों को नामजद भी किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। इसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जड़ रहे हैं। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें