फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई एजेंट को अदालत में पेश किया,चार दिन का मिला पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
आईएसआई एजेंट को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना सदर बटाला के प्रभारी मुखतार सिंह ने बताया कि गिरफतार किए आईएसआई के एजेंट गुरमुख सिंह उर्फ गुरी वासी गांव झामका को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने 4 दिन को पुलिस रिमांड दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस चार दिनों के भीतर पूरी गहनता से आरोपी से पूछताछ करेगी। इस दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगर कोई रिकवरी होती है तो पुलिस दोबारा आरोपी को पेश करके रिमांड में बढ़ोतरी करने की मांग करेगी। गौरतलब है कि वीरवार को बटाला पुलिस ने भारतीय सेना की काउंटर इंटेलीजेंस, जम्मू यूनिट की सूचना के आधार पर गांव झामका से आरोपी गुरमुख सिंह को गिरफतार किया था। पुलिस ने आरोपी से 2 मोबाइल फोन, पासपोर्ट और इंडियन आर्मी की मूवमेंट की कुछ तस्वीरें बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें