फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से चलती कार पलटी

विज्ञापन
कार-स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल(ऊना)। अंब थाना के तहत बड़ूही बाजार के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार दो गाड़ियों से टकराई फिर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इसके बावजूद कार में सवार लोगों को चोट नहीं पहुंची। हालांकि इस हादसे में कार के परखचे तक उड़ गए और एक स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा दो और गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले दो युवक धर्मशाला मैक्लोडगंज घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी विकास (26) दोस्त अमन (25) कार में धर्मशाला की तरफ आ रहे थे। बडूही बाजार पार करने के बाद कार का एक अगला टायर फट गया। इसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और उसके बाद क्वालिस से टकरा गई। कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इसी बीच गाड़ी के पीछे खड़ी स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया। डीएसपी अंब मनोज जम्बाल ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें