फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 83 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कैनरा बैंक के एटीएम में अज्ञात शातिर ने ईसपुर निवासी एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 83 हजार रुपये का चूना लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को लेकर एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला है। जानकारी के मुताबिक ईसपुर निवासी ओम प्रकाश पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह ऊना में एटीएम से पैसे निकलवाने गया। इसी दौरान उसे एटीएम के बाहर खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने उससे बातचीत शुरू कर दी। बातों के जाल में फंसाते हुए युवक ने उसका एटीएम बदल लिया। पैसे न निकलने पर जब वह वापस आया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित को अपने खाते से 83 हजार की नकदी निकलने का जब पता चला तो उसके होश फाख्ता हो गए। इस पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने मामले को लेकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन

उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम न दें और न ही पिन नंबर साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें