फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में आंखों के सामने जलकर राख हुए आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में वीरवार दोपहर को हुए अग्निकांड ने दर्जनों परिवारों को खुले आसमान के नीचे ला दिया है। दोपहर करीब एक बजे भड़की आग ने चंद मिनटों में ही प्रवासी कामगारों की आंखों के सामने ही उनके आशियाने जलाकर राख कर दिए। इस मंजर को देखकर मौके पर प्रवासियों में चीख पुकार मच गई। भड़की आग के सामने सैकड़ों मजदूर बेबस दिखे। रोते बिखलते हुए महिलाएं अपने कलेजे के टुकड़ों (बच्चों) को ढूंढती नजर आई।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर आग बुझने पर अपना सामान समेटते हुए नजर आए। इस भीषण अग्निकांड में मजदूरों की जिंदगी भर की जमापूंजी भी जलकर राख हो गई। हालात यह है कि प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों के पास तन ढकने के लिए भी कपड़े तक नहीं बचे हैं। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
ऊना नंगल सड़क पर राधा स्वामी सत्संग भवन के साथ लगती इन झुग्गियों में से एक में अचानक आग लग गई। सूखी घास फूस से बनी आसपास की झोंपड़ियों ने भी चंद सेकेंड में ही आग पकड़ ली। धुआं देखकर हर कोई मौके पर पहुंचा। आग भड़कने पर आननफानन में झुग्गियों में सोई महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन झुग्गियों में आग नहीं लगी थी, वहां से कुछ सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन भड़की आग चंद मिनट में ही झुग्गियों को राख के ढेर में तब्दील कर रही थी और साथ वाली झुग्गी को चपेट में ले रही थी। झुग्गियों को जलता देख बच्चे रोते-बिलखते रहे। कुछ महिलाएं अपने कलेेजे के टुकड़े (बच्चे) न मिलने पर रोती-बिखलती रहीं। एक महिला आग के इस मंजर को देखकर बेसुध हो गई।
विज्ञापन

पहले भी जल चुकी हैं झुग्गियां
जिला मुख्यालय में घटनास्थल पर झुग्गियों में पहले भी आग लग चुकी हैं। आग की घटना के बाद प्रवासी मजदूर दोबारा यहां बस गए। गर्मी की दस्तक के साथ झुग्गियां फिर से जलना शुरू हो गई हैं। बाथू बाथड़ी में भी दो सप्ताह पहले ही 148 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ चुकी है। बीते दिनों लाल सिंगी में भी चार झुग्गियां जल चुकी हैं। सूखी घास फूस से बनी झुग्गियों में माचिस की चिंगारी से ही आग भड़क जाती है। ऐसे में झुग्गियों में रहना खतरे से खाली नहीं है।
कई किमी दूर तक दिखे धुंए के गुबार
भीषण अग्निकांड के बाद ऊना शहर से कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देखे गए। धुएं के गुबार को देखकर मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस मंजर को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें