फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: काउंसिल कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Thu, 14 Mar 2024 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज रखा ठप
विज्ञापन


बोले- मांगे पूरी न हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को होंगे मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। नंगल नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल कर पूरा दिन कामकाज ठप रखा। इस दौरान गुस्साए नगर कौंसिल कर्मचारियों ने टैक्स ऑफिस अड्डा मार्केट से तहसील ऑफिस तक पंजाब सरकार की अर्थी को कंधे पर उठाकर रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन नेता आशीष कालिया, कौशल कुमार और राकेश पुरी व अन्य ने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से अपनी मांगों पर चर्चा करने के लिए समय मांगा गया, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को एक दिन की हड़ताल थी। अगर उनकी मांगे पूरी न हुईं तो मजबूरन उन्हें अपना संघर्ष तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ेगा। इस रोष प्रदर्शन में नंगल नगर कौंसिल की महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंजाब सरकार का पुतला फूंकने के उपरांत एसडीएम के सुपरिटेंडेंट को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में अस्थाई और आउट सोर्स के तहत काम करने वाले सफाई सेवकों, सीवरमैन, माली, बेलदार और पंप ऑपरेटरों को नियमित करना, एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना, वेतन समय पर जारी करने के लिए वैट राशि को दोगुना करना, सफाई सेवकों की भर्ती समय पुराने सफाई सेवकों के प्रार्थियों को 75 प्रतिशत आरक्षण रखा जाना शामिल है। इसके अलावा उनकी मांग है कि सफाई सेवकों, सीवरमैन व फायरमैनों का वार्षिक बीमा हर वर्ष करवाया जाए और पेंशन पे एक हजार रुपये प्रति महीना किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें