फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप साबित करें, नहीं तो करूंगा मानहानि का केस : विवेक शर्मा

Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कर्मचारियों के तबादले के पैसे खाने का आरोप झूठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। भुट्टो समर्थकों की ओर से मेरे ऊपर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उनको सिद्ध करें। अन्यथा मैं मानहानि का दावा करूंगा। यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विवेक शर्मा ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के तबादले के पैसे खाने का आरोप जो लगाया गया, वह तथ्यविहीन है। जो आरोप मुझ पर लगाए हैं, उनको सिद्ध करें, अन्यथा मैं न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए, वे मात्र सिंचाई एवं जल शक्ति विभाग में चतुर्थ कर्मी के पद पर सेवानिवृत्ति हुआ है। सर्वप्रथम वह अपने गिरेबान में झांके और आय से अधिक संपत्ति उसके पास है, वह कहां से आई। विवेक शर्मा ने कहा कि हम राजनीति में धन कमाने नहीं, जनता की सेवा के लिए आए हैं। मुझे सत्ता का कोई लोभ नहीं। उन्होंने कहा कि 14 महीनों में हमने कोई कार्य नहीं किया क्योंकि यहां पर कांग्रेस पार्टी ने नेता दिया था, जो नेता पार्टी को धोखा देकर चला गया। अब जनता की सेवा के लिए हम तत्पर हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि 14 माह पूर्व ये लोग वीरेंद्र कंवर के पक्ष में बातें करते थे और भुट्टो के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी किया करते थे। तब ये लोग कहते थे वीरेंद्र कंवर ईमानदार नेता है और भुट्टो धोखेबाज व्यक्ति है। लेकिन अब भुट्टो इनको ईमानदार नेता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें