फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के बल पर कुटलैहड़ में अनैतिक कार्यों को मिल रहा बढ़ावा: विवेक

विज्ञापन
कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के जोन चार में बैठक के दौरान पदाधिकारी। - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। बौल में कांग्रेस के चौथे जोन की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कुटलैहड़ के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने की। बैठक में बूथों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। वहीं देश में महंगाई को लेकर 27 सितंबर को झलेड़ा में हल्ला-बोल प्रदर्शन करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की एक पंचायत में अवैध तरीके से जेसीबी से खैर के पेड़ों को जड़ से उखाड़ने का रात के अंधेरे में काम किया जा रहा है। एक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि के पति को नियमों को ताक में रखकर कोऑर्डिनेटर बना दिया गया। विक्कू ने कहा कि कानूनी व्यवस्था चरमराने के कारण अनैतिक काम बढ़ रहे हैं। ऐसे कार्यों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन का कोई जोर नहीं है।
महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आमजन दैनिक जरूरतों को पूरा करने में खुद को असहाय महसूस कर रहा है। अब समय केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठ खड़े होने का समय आ गया है। अगर इन्हें अभी नहीं रोका गया तो ये एक बार फिर देश को गुलामी की कगार पर खड़ा किया जाएगा। देंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देशराज गौतम, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला परिषद उर्मिला शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मदन मोहन सैनी, महासचिव प्रवीण दुआ, सतपाल सिंह, चरणी देवी, जसपाल चौधरी, देशराज, सुरेश शर्मा, जगदीश चंद्र, सरवन सिंह, मोती लाल, रोहित कुमार, सौरव शेखड़ी, रमेश सैनी, सुमित शर्मा, राजेश कुमार, पंचायत प्रधान गुलशन राय, अंकुश शर्मा, तरसेम राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें