फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा बांध की सुरक्षा होगी सीआईएसएफ के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। भाखड़ा बांध, नंगल बांध, गंगुवाल व कोटला पावर हाउस की सुरक्षा अब केंद्र सरकार के अधीन आने वाली सीआईएसएफ के हाथों में होगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ किसी भी समय इन प्रोजेक्टों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीएमबी के भाखड़ा व नंगल बांध, गंगुवाल व कोटला पावर हाउस की सुरक्षा में कुल 824 सीआईएसएफ जवान तैनात होंगे।
केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बीबीएमबी प्रबंधन में पंजाब के हिस्से आने वाले सदस्य पॉवर और हरियाणा के हिस्से आने वाले सदस्य सिंचाई के स्थायी पदों को रद कर किसी भी राज्यों से इन पदों पर नियुक्तियां देने मंजूरी दी है। इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए बीबीएमबी के अधीन आते प्रोजेक्टों से पंजाब व हिमाचल के जवानों को हटा कर सीआईएसएफ को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह से ने कहा कि फिलहाल सीआईएसएफ की तैनाती नहीं हुई है, लेकिन प्रक्रिया चल रही है। कहा कि इन प्रोजेक्टों की सुरक्षा शीघ्र ही सीआईएसएफ के हवाले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें