फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा, रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला के सभी सरकारी स्कूल अब सीसीटीवी कैमरा से लैस होंगे। इसके लिए जिला उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि जिला के कई स्कूलों में सीसीटीवी पहले से लगाए जा चुके हैं, लेकिन कुछ स्कूलों में यह सुविधा नहीं है। कई जगह जरूरत के मुकाबले कैमरे कम लगे हैं।
शिक्षा विभाग ने सड़क किनारे वाले स्कूलों को रोड साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए हैं। यह फैसला उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बीते दिनों सभी विभागों के साथ हुई बैठक में लिया। इसके बाद अब शिक्षा विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। सभी स्कूलों के प्रवेश व निकासी द्वार और स्कूल के पूरे कैंपस को कवर करने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल के बाहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी एक कैमरा लगाया जाएगा। इस कैमरे में रात के समय भी गतिविधियां रिकॉर्ड करने की क्षमता होगी। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग एक हार्ड डिस्क में स्टोर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सभी स्कूल प्रबंधकों को इन कैमरों को दिनभर चालू रखना होगा। जांच के लिए स्थानीय उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी कभी भी इनका निरीक्षण कर सकते हैं। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला के सभी सरकारी स्कूल सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन

अपराध, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर
सभी स्कूलों को सीसीटीवी से लैस करने का मकसद अपराध व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। सीमावर्ती जिला होने के कारण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। बता दें कि जिला में अकसर छीनाझपटी और लूट के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें