फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में कैंटर-बाइक में टक्कर, एक

Sun, 29 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के पुराना बस अड्डा के पास सब्जी मंडी में शनिवार रात करीब 12 बजे कैंटर और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमेश चंद (40) निवासी भदसाली बाइक पर जा रहा था कि पुराना बस स्टैंड सब्जी मंडी के समीप कैंटर की चपेट में आ गया।

इससे बाइक सवार रमेश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है हादसा बाइक तेज रफ्तार में थी, इस कारण हादसा हुआ। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें