फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मुंह-खुर रोग के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
Campaign starts to vaccinate cattle against mouth and hoof disease in Una distt
विज्ञापन
ऊना। पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार से पशुपालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया। इसके तहत पहले दिन विभाग ने 3255 पशुओं को टीके लगाए।
विज्ञापन

इस रोग से पशुधन के बचाव के लिए विभाग ने अगले 45 दिन में 1.35 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। कोटलाकलां गोशाला में टीके लगाने के लिए पशुपालन विभाग की डॉ. सुरेश धीमान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी हकीकत राय तथा फार्मासिस्ट अनीता देवी उपस्थित रहीं।
सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुरेश धीमान ने बताया कि पशुओं में होने वाला यह रोग जीवाणु जनित है और तेजी से फैलता है। अगर लक्षण का पता लगने के बाद पशुओं का शीघ्र इलाज न किया जाए तो 24 घंटे के भीतर पशु की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

इसलिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। टीकाकरण अभियान के तहत जिले में पालतू पशुओं के साथ-साथ गोशालाओं व गो अभ्यारण्य थाना खास में रखे गए जानवरों को भी टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें