फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल-तलवाड़ा रेल मार्ग के लिए 335 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जयराम सरकार के पांचवें बजट में नंगल-तलवाड़ा रेल मार्ग के लिए 335 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिससे दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रेलवे लाइन के निर्माण में तेजी आने की आस जगी है। साथ ही रेल यात्रियों को अन्य सुविधाएं मिलने की भी उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

नंगल-तलवाड़ा रेलवे लाइन को मुकेरियां से मिलाएं जाने का प्रस्ताव है ताकि आने वाले समय में रेल कनेक्टिविटी पठानकोट और जम्मू तक हो सके। पंजाब में आने वाले क्षेत्र में इसका कार्य चला हुआ है। लोग दौलतपुर चौक तलवाड़ा के बीच रेल लाइन बिछने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि इस क्षेत्र की जनता चंडीगढ़, दिल्ली जैसे शहरों से सीधे जुड़ सके। उधर, भाजपा नेता सुशील कालिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नंगल तलवाड़ा रेल मार्ग के लिए 335 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान करके सराहनीय कार्य किया है। उत्तर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सुमीत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार हिमाचल में रेलवे के विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें