फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत के मामले में मृतका के कथित प्रेमी युवक और उसकी मां पर जांच का शिकंजा कसेगा। मृतक युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच, परिजनों ने बुधवार को युवती का अंतिम संस्कार ऊना में ही कर दिया।
बता दें कि रामपुर बुशहर की युवती ने मंगलवार को ऊना पहुंचकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवती ऊना में एक युवक से मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

घटना के दौरान संबंधित युवक, उसकी मां और युवती के बीच शहर के एक रेस्तरां में आपसी बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर युवती ने अचानक जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती शादीशुदा थी और पति के साथ नहीं रहती थी। जबकि हरोली उपमंडल का रहने वाला युवक दुबई में काम करता है। इस बीच, बुधवार को ऊना जनहित मोर्चा के पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने मोक्ष धाम ऊना में युवती के परिजनों की उपस्थिति में विधिपूर्वक शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जनहित मोर्चा के पदाधिकारी अस्थियों का विसर्जन करेंगे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें