संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में बाइक चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दौलतपुर चौक पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को काबू किया था, जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई कुलभूषण, अवतार सिंह, जरनैल सिंह शामिल रहे। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी मंगूमेहरा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई, जिसे पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
वहीं, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस काबू में आए एक चोर से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। उससे पता लगाया जा रहा कि उन्होंने क्षेत्र में कहां-कहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और उनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।