फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के दुकानदार से कर्नल बन छीने दो लाख

विज्ञापन
Bag full of 2 lakh rupees snatched from Punjab trader in Una
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत नकली कर्नल बनकर पंजाब के एक दुकानदार से दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए है कि कर्नल बताने वाला व्यक्ति ने खुद को कैंटीन का इंचार्ज बताया और धोखे से मुझे ऊना से अंब रोड की तरफ ले गया। फिर से गाड़ी से मुझे धक्का देकर दो लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार निवासी जिला होशियारपुर ने बताया कि उसकी बीनेवाल बाजार में दुकान है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जो खुद को कर्नल बताते हुए ऊना सैनिक कैंटीन का इंचार्ज बता रहा था।
अशोक का आरोप है कि कर्नल बने शातिर ने कहा कि वह पक्के बिल पर व्यापारियों को सामान दे सकता है। अगर आपको सामान लेना है तो ऊना में कैंटीन के बाहर आ जाओ। इस पर मैं ऊना पहुंच गया। आरोपी व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में मुझे यह बोल कर बैठा लिया कि उनका स्टोर रूम अंब रोड़ पर है।
विज्ञापन

अशोक ने शिकायत में बताया कि व्यक्ति अपनी बातों में उलझता हुआ उन्हें अंब रोड की तरफ ले गया। कुछ दूरी पर गाड़ी में बैठे उक्त व्यक्ति ने मुझे धक्का देकर वाहन से फेंक दिया और मेरा दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें