फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशापुरी बैरियर पर बिना रिपोर्ट आए श्रद्धालु को राेका, विरोध में नारेबाजी

विज्ञापन
गगरेट के आशापुरी बैरियर में नारेबाजी के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अर्जित सेन ठाकुर व पुलिस बल - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के पहले दिन हिमाचल-पंजाब सीमा पर आशापुरी बैरियर में रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। रात 12 बजे से ही कोविड निगेटिव और वैक्सीन रिपोर्ट जरूरी होना लागू कर दिया गया। बैरियर पर बिना रिपोर्ट आए बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को रोका गया। इससे भड़के श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह नारेबाजी कर डाली। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर बढ़ाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पैदल यात्रा और अन्य माध्यमों से मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल आ रहे हैं। अब इन्हें बिना रिपोर्ट प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। गगरेट के आशापुरी बैरियर में सोमवार सुबह होशियारपुर तरफ से अन्य श्रद्धालुओं को डबल डोज और कोविड निगेटिव रिपोर्ट न होने पर रोका गया। इससे वहां रोके गए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। बाद में श्रद्धालुओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें समय रहते इस संबंध में पूर्व जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने एकाएक ही बैरियर लगाए। यह तर्कसंगत नहीं है। बैरियर पर पहुंचे अधिकतर श्रद्धालु एक डोज वैक्सीन वाले थे। इसी पर ही वे प्रवेश करना चाह रहे थे। बैरियर पर पुलिस बल कम था जबकि श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हो गई थी। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस बल को बढ़ाया गया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने भी मौकेे का जायजा लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि होशियारपुर की तरफ से काफी संख्या में आशापुरी बैरियर होते हुए मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां से श्रद्धालु पैदल, वाहनों, मालवाहक वाहनों के जरिये बैरियर पर पहुंच रहे हैं। पंजाब सीमा में इन श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगे हुए हैं। इन्हें बंद करवाने के लिए जिला प्रशासन ने होशियारपुर प्रशासन से भी संपर्क किया। चिंतपूर्णी की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी नियम बताने का आग्रह किया है। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि नारेबाजी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। नियमानुसार ही बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को प्रवेश करने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें