रावमापा नैहरियां में निरीक्षण के दौरान स्कूल स्टाफ से बैठक करते कार्यकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा
- फोटो : Una
ऊना। कार्यकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने अंब के नैहरियां स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में एसओपी के पालन को लेकर जांच की। इसके अलावा कोविड एसओपी और स्वच्छता सप्ताह के तहत होने कार्यक्रमों को लेकर भी स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की।
विद्यालय खुलने के बाद नियमों की अनदेखी की सूचनाएं मिलने पर शिक्षा विभाग जिला भर में निजी व सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण कर रहा है। सोमवार को अंब के रावमापा नैहरियां का कार्यकारी उप निदेशक और स्टाफ ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कोविड नियमों की अनदेखी का कोई मामला सामने नहीं आया। निरीक्षण के बाद सप्ताह भर चलने वाले स्वच्छता सप्ताह को लेकर भी स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की।
उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने स्टाफ को सप्ताह भर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गतिविधियां आयोजित करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य असीम धीमान, राजेंद्र कौशल, संजय सांख्यान, नरेंद्र नाथ, नरेश दत्त, संजीव रंजन, अंजु बाला, अनीता वर्मा, अनीता भारद्वाज, बाम देव, नीतू, अशोक कुमार, जोगिंद्र पाल, सरबजीत कौर, नीलम कुमारी और रीनू मौजूद रहीं।