फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा बाल ऊना में पुरस्कार वितरण समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Thu, 10 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल ऊना में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष प्यारे लाल बैंस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने पहाड़ी नाटी रोहडू़ जाना मेरी आमिए, पंजाबी भंगड़ा में सूरमा पंजाब नू और देशभक्ति गीतों में वंदे मातरम पर प्रस्तुतियां पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

मुख्यातिथि ने स्कूल की गतिविधियों की प्रशंसा कर बच्चों को मेहनत के बूते जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने अव्वल रहे मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, रविंद्र शर्मा, प्रेरणा वत्सल, नीरज शर्मा, कविता शर्मा, राजपाल, सतविंद्र चावला, जीत कौैर, रजनी जोशी, संजय वशिष्ठ, रीतु, सुदेश पाठक, आशा रानी, निशा जोशी, परमजीत कौर, रमेश कुमार, कर्मजीत सिंह, जगदीश, सोम लाल, धर्मपाल शर्मा, सुरेश शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान

मुख्यातिथि प्यारे लाल बैंस ने शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों में छठी कक्षा से राहुल शर्मा, शिव शंकर, रतन, सातवीं से रवि, ओंकार, रम्मी, आठवीं से सौरभ, रितिक चौधरी, गुरदीप, करण, नौवीं से साहिल चौहान, अरुण कुमार, मनमोहन, दसवीं कक्षा से आकाश, कुलदीप, अभिषेक, कक्षा जमा एक से विज्ञान संकाय से शिव कुमार, शिवम, रजत, वाणिज्य संकाय से रोहित सैणी, मनीश कुमार, अमित कुमार, कला संकाय से कार्तिक, नवीन, रोहित कक्षा, जमा दो विज्ञान संकाय से राजेश कुमार, हरप्रीत सिंह, हरेंद्र सिंह, वाणिज्य संकाय से योगेश कुमार, अरुण कुमार, गौरव, कला संकाय से नीतिश, आशीष कुमार तथा अरविंद को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें