फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

।ेना भर्ती न होने खफा युवाओं ने ऊना शहर में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
ऊना में सेना की लिखित परीक्षा में हो रही देरी को लेकर रोष रैली निकालते हुए युवा व अन्य। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। सेना भर्ती और लिखित परीक्षा न होने से खफा युवाओं ने बीडीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शोभित गौतम की अगुवाई में ऊना शहर में रोष रैली निकाली। इसके बाद युवाओं ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने तिरंगे के साथ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
बीडीसी सदस्य शोभित गौतम ने बताया कि दो साल से सेना भर्ती और लिखित परीक्षा न होने से युवाओं केे लिए उम्र की बाधा आने का संकट सता रहा है। बेरोजगार युवा लगातार सेना भर्ती और लिखित परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपनी सेवाएं सेना में दे सकें। उन्होंने युवाओं की मांग को जायज ठहराते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। कोरोना काल में युवा वर्ग ने भर्ती के लिए मेहनत भी की, लेकिन भर्ती न होने से युवा इससे वंचित हो रहे हैं। युवाओं में साहिल कुमार, अंकुश सैनी, प्रिंस कालिया, जसविंदर, गौरव, राहुल, मोहन और अन्य ने मांग उठाई है कि थल, वायु और जल सेना की भर्ती को जल्द निकाला जाए, ताकि युवाओं को उम्र सीमा रहते हुए भर्ती होने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने मांग की है कि आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष किया जाए। युवाओं का कहना है कि थल, वायु और जल सेना में करीब 1.15 लाख पद खाली हैं। यह बात 2021 में संसद के सत्र में बताई गई है, लेकिन सेना के खाली पदों को अभी तक नहीं भर गया है। अब आयु सीमा सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। इस वजह से युवाओं का सेना में भर्ती होने का सपना टूट सकता है। युवाओं ने मांग की है कि सेना में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि रोजगार के साथ वे देश की सरहदों पर अपनी सेवा दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें