फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
संतोषगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड, नए बस अड्डे, मेन बाजार सहित कई स्थानों पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सफाई कर्मियों ने सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों का सामान उठाकर जगह खाली करवाई।
विज्ञापन

गोशाला के आगे अतिक्रमण करने पर गोशाला कमेटी ने जिलाधीश और एसडीएम से कई बार शिकायत की थी। इस पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। नगर के मुख्य बाजार की सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।
लोगों से मिली शिकायतों पर एसडीएम निधि पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को 12 बजे से अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की।
नगर परिषद-प्रशासन की टीम पुलिस कर्मियों के साथ पुराने बस अड्डे पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानों के बाहर लगाए गए सामान और सब्जियों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निधि पटेल का कहना है कि संतोषगढ़ के मेन बाजार, गोशाला के पास और दूसरी कई जगहों पर अतिक्रमण की शिकायतें आ रही थीं।
नगर परिषद संतोषगढ़ के कनिष्ठ अभियंता एमके शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें