फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बाहर गुंडागर्दी, तलवार से हमला करने का आरोप, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ में रविवार रात होटल के बाहर भी गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। होटल में परिजनों के साथ डिनर करने आए युवकों ने शरारती तत्वों पर डंडों, गंडासों और तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊना-नंगल सड़क पर रक्कड़ के समीप एक होटल में रवि ठाकुर जीजा दीपक कपिला और बहनों के साथ डिनर करने के लिए आया था। यहां तीन युवा बैठे थे। वे जोर-जोर से गंदी बातें कर रहे थे। जिन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर वे भड़कका बाहर निकले और मोबाइल पर बात की। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद चार गाड़ियों में करीब एक दर्जन से अधिक युवा मौके पर पहुंचे। इनके पास तलवार, गंडासे और तलवार थी। दो-तीन युवाओं ने इन्हें बाहर बुलाया। यहां पहले से ही तैयार खड़े युवाओं ने रवि ठाकुर और दीपक कपिला पर हमला बोल दिया।
शिकायकर्ता का आरोप है कि इस दौरान हमले में तलवार का भी इस्तेमाल किया गया। इस हमले में रवि कुमार घायल हो गए। रवि कुमार के भाई दिवेश पर तलवार से हमला किया गया। वह एकाएक ही पीछे हट गया। इससे उसके पांव में चोट आ गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सौरव खतरी, अंशु पुरी, रमन ठाकुर और अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 147,148,149,323, 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि ऊना शहर में इससे पहले भी एक तलवारबाजी का मामला सामने आया था। बीते शनिवार रात को भी लग्जरी गाड़ी तोड़ी गई थी। अब रक्कड़ में भी तलवारबाजी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें